Search News

19 Dec 2023

डिजीटल उपस्थिति पर शुरु हुई सख्ती, सीतापुर व खीरी में कई बीईओ का वेतन रोका, डिजिटल पंजिकाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

डिजीटल उपस्थिति पर शुरु हुई सख्ती, सीतापुर व खीरी में कई बीईओ का वेतन रोका, डिजिटल पंजिकाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी


लखनऊ। प्रदेश में बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की रियल टाइम बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर सख्ती बढ़ रही है। शासन व निदेशालय की ओर से इसे लेकर बीएसए को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सीतापुर में चार व लखीमपुर खीरी में कुछ बीईओ का दिसंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही डिजिटल पंजिकाओं को लेकर काम तेज करने को कहा गया है।



शासन की ओर से राजधानी लखनऊ समेत सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई व लखीमपुर खीरी में फेस रिकग्निशन आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति समेत एक दर्जन रजिस्टर डिजिटल करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी तरफ शिक्षकों ने बायोमेट्रिक आधारित उपस्थिति का विरोध शुरू कर दिया था। इसकी वजह से कुछ जिलों में तो टैबलेट खुले ही नहीं, जहां इसका प्रयोग किया गया, वह एक-दो फीसदी ही रहा है। अब शासन ने इस पर सख्ती शुरू कर दी है। 


इसी के तहत सीतापुर के बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने चार खंड शिक्षा अधिकारियों का दिसंबर का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। कहा है कि शासन के निर्देश पर 12 रजिस्टर के रियल टाइम प्रयोग के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए यू- ट्यूब के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके बाद भी यहां डिजिटल पंजिकाओं, विशेषकर उपस्थिति पंजिका के प्रयोग की स्थिति काफी खराब मिली है।


उन्होंने निर्देश दिया है कि इन सभी डिजिटल रजिस्टर का प्रयोग सभी परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में भी कुछ बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। मालूम रहे कि बायोमीट्रिक उपस्थिति को लेकर अभी भी शिक्षक तैयार नहीं हैं।


from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/7auD9mP