Search News

2 Dec 2023

शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करने पर विचार करेगी सरकार, सदन में बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करने पर विचार करेगी सरकार, सदन में बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन


लखनऊ : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शुक्रवार को विधान परिषद में आश्वासन दिया कि शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि के मामले में सरकार विचार करेगी। यह भी कहा कि इस मामले में जो भी निर्णय लिये जाएंगे उससे सदन को अवगत करा दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सपा के डा. मान सिंह यादव द्वारा शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।



डा. मानसिंह यादव ने पूछा था कि शिक्षा मित्रों के मानदेय के मामले में वर्ष 2018 में हाई पावर कमेटी बनाई गई थी, उस कमेटी का आजतक कोई अता पता नहीं है। उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में मानदेय की राशि 10 हजार रुपये कर दिया गया जबकि सपा सरकार में समान कार्य के लिए समान वेतन के आधार पर सहायक शिक्षक के बराबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 40 हजार रुपये कर दिया गया था। इस पर मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 15 हजार शिक्षा मित्रों को छोड़कर शेष को रिवर्ट कर दिया जिससे मानदेय पुरानी स्थित में पहुंच गया।


from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/4PkKMWw