Search News

8 Nov 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन, विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को भी सूचना में शामिल करने की मांग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन, विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को भी सूचना में शामिल करने की मांग


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त ऐसे कार्मिकों का विवरण, जिनकी मौलिक नियुक्ति का विज्ञापन इसके पूर्व प्रकाशित हो चुका था, की सूचना मांगी है। इसमें वर्ष 2004 बैच के विशिष्ट बीटीसी के शिक्षकों को अलग रखा है।

इसे लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव को ज्ञापन दिया। इसमें विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को भी सूचना में शामिल करने की मांग की है क्योंकि इन शिक्षकों का विज्ञापन 1 14 जनवरी 2004 को जारी हुआ था, इसको संशोधित करके फिर 20 फरवरी 2004 को सचिव बेसिक शिक्षा ने जारी किया था। 

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पवन शंकर दीक्षित, शशांक कुमार पांडेय, बृजेश श्रीवास्तव व महेश मिश्रा शामिल थे। 




from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/k7tYdfT