Search News
28 Oct 2023
यूपी में उच्च शिक्षा के लिए अब आधार अनिवार्य
यूपी में उच्च शिक्षा के लिए अब आधार अनिवार्य
प्रयागराज : प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए अब आधार अनिवार्य होगा। उच्च शिक्षा विभाग की इनरोलमेंट इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स एवं अबेकस-यूपी पोर्टल में आधार डाटा के उपयोग के लिए सात अगस्त को अधिसूचना जारी की गई है।
विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने इस अधिसूचना की प्रति 16 अक्तूबर को सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, निदेशक उच्च शिक्षा आदि को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
नई व्यवस्था के अनुसार अबेकस-यूपी पोर्टल के माध्यम से राज्य के उच्चतर शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को क्रेडिट ट्रांसफर और मल्टीपल इंट्री-मल्टीपल एक्जिट की सुविधा प्रदान की जानी है। भविष्य में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी बायोमीट्रिक माध्यम से होगी जिसमें आधार आवश्यक होगा।
डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति व अन्य योजना का लाभ आदि भी आधार के जरिए ही होगा। इससे सरकारी योजना लागू करने में सहूलियत होगी और लाभार्थी को कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।
from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/mcPyY7h
10/28/2023 07:31:00 am