Search News

8 Oct 2023

डीएलएड में फेल 107 प्रशिक्षु को बाबुओं ने कर दिया पास, प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बाबुओं ने किया कारनामा

डीएलएड में फेल 107 प्रशिक्षु को बाबुओं ने कर दिया पास, प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बाबुओं ने किया कारनामा

रिजल्ट बनाने के समय मिली गड़बड़ी, आरोपियों के निलंबन की तैयारी

कानपुर डायट में हुई धांधली, परीक्षा नियामक को मिली रिपोर्ट


प्रयागराज । गणित में फेल डीएलएड के 2021 व 2022 सत्र के 107 प्रशिक्षुओं को बाबुओं ने पास कर दिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कानपुर नगर के प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फेल प्रशिक्षुओं की अंकचिट बदल दी। मामले की शिकायत मिलने पर डायट प्राचार्य ने जांच की तो गड़बड़ी पकड़ में आ गई। डायट प्राचार्य ने जांच रिपोर्ट के साथ अपनी आख्या परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज को भेज दी है।



इसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार को घोषित डीएलएड (बीटीसी) की सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम में इन 107 प्रशिक्षुओं का रिजल्ट रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपित बाबुओं को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज किया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। जिस प्रकार के आरोप लगे हैं उसमें दोषी बाबुओं के निलंबन की तैयारी है।


from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/u6zRgY1