Search News
15 Dec 2020
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा महोदय द्वारा बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत महत्वपूर्ण कार्यक्रमों/योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति समीक्षा खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ दिनांक 18 दिसम्बर, 2020 को होने वाली वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक का समय परिवर्तन के संबंध में

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
समस्त जनपद उत्तर प्रदेश।
------------------------------
कृपया पत्रांकःस0शि0/नियो0/मा0समी0बै0/7770/2020-21 दिनांक 10.12.2020 का संदर्भ ग्रहण करें (छायाप्रति संलग्न), जिसके द्वारा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा महोदय द्वारा बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत महत्वपूर्ण कार्यक्रमों/योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति समीक्षा खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ दिनांक 18 दिसम्बर, 2020 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 01ः30 बजे तक वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से किये जाने के सम्बन्ध में है।
अवगत कराना है कि उपर्युक्त वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में समय परिवर्तन किया गया है। अब यह बैठक दिनांक 18 दिसम्बर, 2020 को पूर्वान्ह 10ः00-01ः30 बजे के स्थान पर पूर्वान्ह 09ः30-12ः00 बजे तक की जायेगी।
कृपया दिनांक 18 दिसम्बर, 2020 को पूर्वान्ह 09ः30 बजे समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को समय से जनपद के एन0आई0सी0 कार्यालय में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने हेतु अपने स्तर से सूचित करने का कष्ट करें।
दिनांक 15.12.2020
कमलेश प्रियदर्शी
यूनिट प्रभारी नियोजन
राज्य परियोजना कार्यालय,
लखनऊ।
from UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UPTET https://ift.tt/3mp7RFn